(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

के.एम.वी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर रैली में लिया भाग






जालंधर :भारत की विरासत संस्थ कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर के द्वारा राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया गया। इस संधर्भ में पंजाबी जागृति मंच की ओर से पंजाब के लोगों में मातृ भाषा के प्रति जागरुकता पैदा करने के मनोरथ के साथ एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने पूर्ण जोश तथा उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने मातृ भाषा पंजाबी के प्रति प्यार तथा सत्कार प्रकट करते हुए स्लोगन तैयार किए तथा अपनी मातृ भाषा के साथ हमेशा जुड़़े रहने का प्रण भी लिया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के अवसर पर रैली में भाग लेने वाली छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का अपनी मातृ भाषा से जुड़े रहना आज समय की आवश्यकता है। विश्वीकरण के इस दौर में युवा वर्ग को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए अपनी भाषा, संस्कृति तथा नैतिक मुल्यों के साथ जुड़े रहना कारुरी है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar