(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डी ए वी कॉलेज जालंधर ने संचालित किया एन सी सी (ऐयर विंग) का "बी ई ई- सर्टिफिकेट" का इम्तिहान






जालंधर (साहिल अरोड़ा):- बीती 16 फरवरी को (पंजाब) एयर स्क्वाड्रन एन सी सी जालंधर विद्यार्थियों ने बीईई की परीक्षा दी। इस परीक्षा का आयोजन डीएवी कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। इस परीक्षा को 56 विद्यार्थियों ने दिया, जिसमें डीएवी कॉलेज जालंधर के 28 कैडेट्स, लायलपुर खालसा कॉलेज के 17 कैडेट्स, दोआबा कॉलेज के 6 कैडेट्स तथा एचएमवी कॉलेज के 5 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा का समय तीन घण्टे निर्धारित किया गया। इसके साथ ही प्रैक्टिकल टेस्ट में ड्रिल टेस्ट कराया गया तथा ऐरो मॉडलिंग के सवाल पूछे गए। विंग कमांडर एम एस विरदी, कमांडिंग ऑफिसर 1(हरियाणा) एयर स्क्वाड्रन हिसार, मेजर सुजाता, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर 8(पंजाब) बी एन फगवाड़ा , कैप्टन पंकज गुप्ता, ए एन ओ, 2(पंजाब) बी एन एन सी सी जालंधर  (मेहर चन्द पॉलिटेक्निक कॉलेज) द्वारा इस परीक्षा को लिया गया।

डी ए वी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस के अरोड़ा और फ्लाइंग ऑफिसर  डॉ. ललित गोयल  ने केडिट्स को शुभकामनाये दी| इस मौके पर पी आई और सिविल स्टाफ भी मौजूद था।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar