(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

महातमा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन की तरफ से विशेष कैंप का आयोजन 






2015 बैंच के आई.ए.एस.अधिकारी के उद्यम से लोगों को सरकारी सुविधाए उन के दर पर और एक ही छत के नीचे सुविधाए देने के उदेश्य से जिला प्रशासन की तरफ से महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत एक विशेष कैंप लगाया गया जिससे योग्य लाभपात्रियोंं को सरकारी स्कीमों का लाभ दिया जा सके

जालन्धर:- जालंधर के जिलाधीश वरिन्दर कुमार शर्मा के निर्देशों पर लगाए गए इस कैंप का नेतृत्व जालन्धर-2 के उप मंडल मैजिस्ट्रेट परमवीर सिंह के  नेतृत्व में लगाया गया। यह कैंप जोकि 2015 बैंच के इस नौजवान आई.ए.एस.अधिकारी के विशेष यतनों का निष्कर्ष है जिससे बड़ी सं2या में लोगों ने इस कैंप में शामिल होकर सरकारी स्कीमों का लाभ प्राप्त किया। 

इस कैंप दौरान लोगों के साथ बातचीत करते उप मंडल मैजिस्ट्रेट परमवीर सिंह ने कहा कि इस कैंप को आयोजित करने का मुख्य उदेश्य यह था कि लोगों को उन के दर पर एक ही छत के नीचे सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के अहम विभाग जिन में स्वास्थ्य, परिवार भलाई, सामाजिक सुरक्षा, कृषि,सहकारिता,रोजग़ार और अन्य विभागों ने भी इस कैंप में पहुँच की और इस कैंप को सफल बनाया। उन्होने कहा कि आगे से ऐसे कैंप ग्रामीण क्षेत्रों पर भी लगाए जाएंगे जिससे लोगों को इस की सुविधा दी जा सके। उन्होने कहा कि इस कैंप को लगाने के पीछे मुख्य उदेश्य यह था कि जरूरमन्द लोगों तक पंजाब सरकार की गरीब समर्थकी नीतियाँ पहुंचाई जा सकें। उन्होने कहा कि इन कैंपों के साथ समाज का सरबत विकास को विश्वसनीय बनाया जायेगा जिससे समाज का हर वर्ग बढिय़ा और मानक जि़ंदगी जीव सके। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी सरबत  विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बहु समर्थकी विकास की तरफ बढ़ता एक कदम है और इसका मुख्य लक्ष्य सामाजिक और आर्थिक विकास में पीछे रह गए वर्गों के विकास को विश्वसनीय बनाना है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar