(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस ने जीता ‘मेहमानवाज़ी ओलम्पिक’






जालन्धर(अजय छाबड़ा ): इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस ने ‘मेहमानवाज़ी ओलम्पिक-2018’ मेंं भाग लिया। यह कार्यक्रम पी.सी.टी.ई. इंस्टीच्यूट में करवाया गया। इस मेगा कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां पेश की गईं जैसे कि यंग मास्टर शैफ प्रतियोगिता, काकटेल एंड मॉकटेल प्रतियोगिता, फोल्ड द अनफोल्ड, रिमेंम्बर द रोज़, द डस्ट बनी प्रतियोगिता, एक्सप्लोर इंडिया, द ग्लोबटरोटर आदि। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। द डस्ट बनी प्रतियोगिता में इनोसैंट हाट्र्स की रुपिंदर कौर (बी.एस.सी. समैस्टर-2) ने पहला स्थान हासिल किया। एक्सप्लोर इंडिया प्रतियोगिता में आस्था जैन (बी.एस.सी. समैस्टर-4) ने पहला व मोनिका देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। होटल मैनेजमैंट विभाग के प्रिंसीपल दीपक पॉल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और ऐसी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि होटल इंडस्ट्री के सभी प्रैक्टीकल पहलुओं से वह अवगत हो सकेंं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar