(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में सुपर सपैलेथौन का आयोजन






जालंधर(अजय छाबड़ा):- मेयर वर्ल्ड स्कूल में अन्तर सदन सुपर सपैलेथोन का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के बीच करवाई गई। इस प्रतियोगिता में चारो सदनों के चार-चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न चक्रों में विभाजित किया गया जिसमें आडिक्शन, सपैलबी, टैनस, ईडियम, प्रोर्वब, कवियों के नाम, वर्डसर्च और स्क्रैबल दिलचस्प चक्र रहे। छात्रों से टैनस जोकि अंग्रेजी भाषा का आधार है पूछे गए। छात्रों ने सक्रैबल और वर्डसर्च में दिलचस्पी दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों की इस प्रतियोगिता के प्रति तैयारी सा$फ नकार आ रही थी। इस अवसर पर स्कूल की वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर खासतौर पर उपस्थित थीं। उन्होंने छात्रों की तैयारी और प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की।

अंत में परिणाम घोषित किए गए। कक्षा तीसरी से पाँचवी वर्ग में कीट्स और डिकंस सदन दोनों प्रथम स्थान पर रहे। कीट्स सदन से अभव्या गुप्ता, कैविन, शौर्यवीर सिंह और नंदिता ने भाग लिया। डिकंस सदन से आन्या मेहरा, चैरिल जैन, जिया वोहरा और विनम्र कालड़ा ने भाग लिया। कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में वर्डस्वर्थ सदन प्रथम स्थान पर रहा। इस सदन के चारवी, कुशाग्र जैन, मिस्टी और रितेन लूथरा ने भाग लिया। कक्षा नौवीं और दसवीं वर्ग में शेक्सपीयर सदन प्रथम स्थान पर रहा जिसमें ऋभव चोपड़ा, वंश जैन, प्रथम जैन और बिक्रम सोडी ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल की वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सूपर सपैलेथौन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी भाषा का शुद्ध उच्चारण, सक्रैबल, वर्डसर्च और टैनसिस का पूरा और सही ज्ञान होना चाहिए। तभी बच्चा अंग्रेजी भाषा का शुद्ध उच्चारण कर सकता है। इस प्रकारी की प्रतियोगताएँ बच्चों का मानसिक विकास तो करती ही हैं साथ-साथ उनके व्यक्तित्व को भी निखारती हैं। नीरजा मेयर जी ने यह भी कहा कि अंग्रेजी अंर्तराष्ट्रीय भाषा होने के बावजूद बच्चे इस भाषा का प्रयोग करके संसार के किसी भी कोने में जाकर खुद को सैटल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगितायों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar