(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

वर्ल्ड रोडियो डे पर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में करवाई वर्कशॉप






जालंधर(अजय छाबड़ा):- रेडियो हर पल कुछ नया सीखाता है। लोगों का मनोरंजन करवाता है और उन्हें जागरूक भी करता है। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में वल्र्ड रेडियो डे पर रेडियो प्रति जागरूकता के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आयोजित सेमिनार में रेडियो सिटी के प्रोग्रामिंग डायरेक्टर सीमा सोनी, आरजे राजन एवं आरजे हिमांशू ने विशेष रूप से शिरकत देकर विद्यार्थियों को रेडियो के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रेडियो टीवी से बिल्कुल अलग है। टीवी में आप सब देख सकते हैं, लेकिन रेडियो सुनकर अपने मन में ही चित्र बनाते हैं। एक रेडियो जॉकी के लिए हर वर्ग के लोगों के साथ जुडऩा टॉस्क होता है। जो इसको समझता है, वह आगे बढ़ता है। सीमा सोनी ने विद्यार्थियो से कहा कि रोडियो में आने के लिए सिर्फ आवाज पर ही ध्यान न दे। बल्कि बोलने और लिखने की कला पर भी काम करे। पहले सिर्फ ऑल इंडिया रेडियो ही था, लेकिन अब रेडियो लगातार बढ़ रहे हैं। यह करियर के लिए भी अच्छा है। इसलिए अपनी लिखने और बोलने की कला पर विशेष ध्यान दे। इस दौरान विद्यार्थियों ने सीमा सोनी से सवाल भी पूछे।

सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने कहा कि रेडियो इंडस्ट्री लगातार बढ़ रही है। यह यूथ के टैलेंट की बहुत डिमांड है। रेडियो के लिए सेमिनार करवाया गया था। जिसमें विद्यार्थियों ने काफी सीखा है। उन्होंने सीमा सोनी का आभार भी व्यक्त किया। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि विद्यार्थियों को सीखने की कला हमेशा ही रखनी होगी। जब तक व्यक्ति में कला होगी वह तरक्की करता ही रहेगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar