(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सेंट सोल्जर के मीडिया विभाग ने मनाया विश्व रेडियो दिवस






जालंधर(मोहित) :- सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट के मीडिया विभाग द्वारा विशव रेडियो दिवस मनाया गया जिसमें रेडियो सिटी से सीमा सोनी, आर.जे राजन, आर.जे रोज़र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ.आर.के पुष्करणा द्वारा किया गया। सीमा सोनी ने छात्रों को रेडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेडियो एक ऐसा माध्यम है जिसे कही भी, कुछ भी काम करते समय सुना जा सकता है। रेडियो से ना एंटरटेनमेंट होते बल्कि महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती है और रेडियो की पहुँच देश के में सबसे ज्यादा है जिस जगह टी.वी आदि नही पहुँच सकता वहाँ रेडियो सुना जा सकता है। इसके अतिरक्त आर.जे राजन और रोज़र बताया कि रेडियो में एक प्रोग्राम को लोगों तक पहुँचाने के लिए एक आर.जे के साथ पूरी टीम काम करती है। छात्रों द्वारा रेडियो से सबंधित सवाल भी पूछे गए।  प्रिंसिपल डॉ.आर के पुष्करणा ने सोनी, आर.जे राजन और आर.जे रोज़र को सन्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया विभाग की अध्यापक जसप्रीत कौर, दीक्षा कपिला, रोहित और बी.एस.सी जर्नलिज्म एंड मास्स कम्युनिकेशन, मीडिया एंटरटेनमेंट एंड फिल्म टेक्नोलॉजी के छात्र उपस्थित हुए।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar