(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट में बच्चों ने मनाया शिवरात्रि का त्यौहार






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां एवं कैन्ट-जंडियाला मार्ग) में बच्चों ने शिवरात्रि का त्यौहार बेहद श्रद्धा व उत्साहपूर्वक मनाया। कई बच्चे भगवान शिव की वेशभूषा मेंं आए। बच्चोंं ने बेहद सुंदर कोरियोग्राफी के ज़रिए शिव विवाह की झाकी पेश की। अध्यापिकाओं ने बच्चोंं को भगवान शिव के जीवन बारे बताया। इनोकिड्स के प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) ने बताया कि स्कूल में सभी धर्मों के त्यौहार श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं। इन त्यौहारोंं को मनाने का उद्देश्य बच्चों को सभी धर्मों व संस्कृतियोंं की जानकारी देना है। लोहारां कैम्पस में बच्चों ने शिव महिमा व भजन भी प्रस्तुत किए। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बच्चों को शिव-पार्वती के जीवन व महिमा बारे बताया। नन्हें बच्चे ‘बम-बम भोले’ के जयघोष लगाते बेहद खुश थे। बच्चों ने त्यौहार का स्कूल में बेहद आनंद उठाया। के.जी.-ढ्ढढ्ढ के विद्यार्थियोंं ने तांडव भी प्रस्तुत किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar