(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

अमृतसर पहुंचे चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, जोरदार हुआ स्वागत






जालंधर:- डीएवी कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार (10 फरवरी) को आयोजित होगा। इस समारोह में भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचेंगे और छत्रों को संबोधित करेंगे। कॉलेज के पीआरओ अधिकारी प्रो. मनीष खन्ना से मिली जानकारी के मुताबिक आज देर शाम चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अपनी पत्नी ऋतू अरोड़ा के साथ अमृतसर पहुँच चुके हैं। मुख्य अतिथी को लाने के लिए डीएवी कॉलेज के प्रो. विपिन झांझ, प्रो. सोनिका और प्रो. दिनेश अरोड़ा का तीन सदस्यीय दल आज अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचा। इससे पहले अमृतसर के डीसी कमलदीप सिंह संघा, पुलिस कमिश्नर एस.एस श्रीवास्तव तथा एसडीएम ने हवाई अड्डे पर उनके पहुँचने के दौरान जोर-शोर से उनका स्वागत किया। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. एस.के अरोड़ा की तरफ से भी उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। बता दें कि आईएएस अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने से पहले चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा डीएवी कॉलेज, जालंधर में अंग्रेज़ी विभाग में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर कार्य भी कर चुकें है। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा कॉलेज के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के अरोड़ा ने दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar