(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

इनोकिड्स के बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज़ों पर बनाई वस्तुएं






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां व कैंट जंडियाला रोड) में पेपर फोल्डिंग मुकाबला करवाया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाईं। यह मुकाबला नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए था। बच्चों ने अपनी सोच से मशरूम, पेड़, किश्ती, खरगोश, मछली, घर, जोकर, तितली व कपड़े आदि बनाए। बच्चों ने कागज़ों के रंगों का चयन भी वस्तुओं के अनुसार किया जोकि बहुत प्रशंसनीय था। इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) ने बच्चों की सोच व सृजनात्मक शक्ति की प्रशंसा करते हुए उनको इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया। स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रम करवाने का उद्देश्य बच्चों के भीतर की प्रतिभा को उजागर करना है। जी.एम.टी. से प्रभनूर, कीर्ति, समक्ष, राजवीर, त्रिशा व सिदकप्रीत कौर, लोहारां से जय, सीरत व रिदिमा व सी.जे.आर. से जसकीरत कौर व जसमीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजयी बच्चों को प्रमाण-पत्र भी बांटे गए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar