(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

के.एम.वी. में इंटरनैशनल लैवल का वैदिक ओलिंपियाड आयोजित






जालंधर:- भारत की विरासत संस्था, कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज जालंधर के संस्कृत विभाग एवं वैदिक रिसर्च सैंटर ने संयुक्त रुप से इंटरनैशनल लैवल का वैदिक ओलिंपियाड-2018 का आयोजन किया। इस टैस्ट में महाविद्यालय के 69 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। गौर हो कि महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी द्वारा चलाए जा रहे 'विजय भव' वैदिक प्रोग्राम के तहत इस टैस्ट का आयोजन किया गया। इस प्रकार के टैस्ट का आयोजन विद्यार्थियों को उनकी वैदिक संस्कृति एवं भारती धरोहर से जुड़े रहने के सुअवसर प्रदान करते है। कन्या महाविद्यालय प्राय: सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा एवं सरंक्षण हेतु प्रतिवर्ष इससे संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहता है। वैदिक रिसर्च सैंटर के अंतर्गत 100 वैदिक लैक्चर्स, योग-कार्यशालाएं एवं राष्ट्रीय-स्तर पर वैदिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। वेदों का ज्ञान घर-घर तक पहुंचाना ही कन्या महाविद्यालय का उद्देश्य है एवं अपने उद्देश्य की पूर्ती के लिए निरंतर प्रयासरत है। कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं व्यक्त की। प्राचार्या ने वैदिक रिसर्च सैंटर की डायरेक्टर डा. नीरज शर्मा के प्रयास की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar