(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

इनोकिड्स के बच्चों ने अंग्रेज़ी कविता पाठ में भाग लिया






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां व कैन्ट-जंडियाला मार्ग) के नर्सरी के बच्चों के लिए अंग्रेज़ी कविता पाठ का आयोजन किया गया। बच्चे कविताएं सुनने के लिए अपने साथ संबंधित वस्तुएं (प्रोप्स) भी लेकर आए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया और एक्शन से कविताएं सुनाईं, जिन विषयों पर बच्चों ने कविताएं सुनाईं वे थे- सेव ट्री, से नो टू जंक फूड, से नो टू पॉली बैग, मदर, सेव गर्ल चाइल्ड, पॉपकार्नस, पावर आफ वैजीटेबल्ज़ आदि। जी.एम.टी. में धृषा, परीशा, पर्ल, यशिका अरोड़ा, शिवांश, नित्या, शनाया मिगलानी, पावनी नैय्यर, लोहारां कैम्पस में परीक्षित, आयुषी कालड़ा, प्रथम बांसल, रिदिमा व सी.जे.आर. कैम्पस मेंं हरलीन कौर व कृतिका शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) ने बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उन्हेंं बधाई दी। उन्होंने बताया कि इनोकिड्स में ऐसे कार्यक्रम करवाने का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना और उनमें स्टेज का भय दूर करना है। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने विजेता बच्चों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar