जालंधर:-श्री गुरु रविदास महाराज जी के 641 वे प्रकाश उत्सव पर हल्का उत्तरी के विधायक अवतार जूनियर हैनरी ने लम्मापिंड गुरुद्वारा,संतोखपुरा गुरुद्वारा ,गुरु रविदास नगर गुरुद्वारा ,प्रीत नगर गुरुद्वारा में अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों से हजारों की तादात में संगत ने दरबार में हाजिरी भर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक हैनरी ने उपस्तिथ  सभी संगतो को गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोतस्व की हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इस सामाजिक कुरीतियों तथा विकारों को अपने जीवन में अपनाने का मुख्य कारण हमारी अज्ञानता ही है। अज्ञानता के कारण ही हम नशे में पड़ कर अपना अमूल्य जीवन बर्वाद कर रहे है उन्होंने कहा गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र वाणी को यदि हमने अपने जीवन में उतारा होता तो आज यह भ्रूण हत्या और नशे जैसी सामाजिक बुराईयों से हमारा जीवन मुक्त होता। अंत हैनरी ने कहा आओ हम सभी मिलकर श्री गुरु रविदास  महाराज जी की वाणी को अपने जीवन में अपनाएं और उन के बताये हुए मार्ग पर चल  नशे आदि के सेवन छोड़ अपने  जीवन को सफल बनाए।
 
 
पंजाब के प्रसिद्ध  भजन गायको ने अपने भजनो सहित संगतो को भाव विभोर किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को  गुरु जी का एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित  किया। इस दौरान इलाका पार्षद  गियान चंद सोढ़ी , पार्षद देस राज जस्सल , पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा ,पार्षद निर्मल सिंह निम्मा , पार्षद माइक खोसला ,पार्षद दीपक शारदा ,पार्षद ओम प्रकाश ,पार्षद सुशील कालिया ,पार्षद पति राकेश गन्नू ,पार्षद अवतार सिंह ,पार्षद राजविंदर सिंह राजा ,पूर्व डिप्टी मेयर डा तरसेम लाल ,बिल्लू संतोखपुरा ,राकेश सरोया ,अमरजीत लम्मापिंड ,सरबजीत सिंह रंधावा ,नरिंदर कुमार ,जोगिन्दर पाल ,मलकीत राय ,महिंदर पाल ,बिंदर कुमार ,अश्वनी ,प्रेम पाल ,हरभजन लाल , जीवन लाल ,धर्मपाल ,आत्मा राम ,अमरजीत ,वासुदेव कालिया ,रवि ,कमल ,सोनी उपस्तिथ थे।