(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी.में राष्ट्रपिता की 70 वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावपूरित श्रद्धांजलि






जालन्धर:- भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस जालन्धर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ प्राचार्या जी तथा अन्य प्राध्यापकों ने भारत के सच्चे लोकनायक महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करतेहुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गांधी जी की याद को समर्पित इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।  गांधी जी ने एक सामान्य व्यक्ति होते हुए अपने व्यक्तित्व की शक्ति से भारतीय समाज के सबसे बड़े स्वप्न को साकार करते हुए उन्हें देश को आजाद कराने का जजबा और जोश दिया । प्राचार्या जी ने सत्य, अहिंसा, परोपकार, सहयोग, त्याग एवं विश्व वंधुत्व से सम्बन्धित विचारों का उल्लेख करते हुए सभी विद्यार्थियों को उन्हें जानने समझने और अपने आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया । भारत की आकाादी तथा भारतीय समाज के उत्थान में गांधी जी की अविस्मरणीय भूमिका का पुन:स्मरण करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या ने गांधीयन स्टडी सैंटर की डायरैक्टर डा. मोनिका शर्मा के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सीमा जैन, डा. मधुमीत, डा. विनोद कालरा एवं डा. गुरजोत एवं अन्य स्टाफ ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar