(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में संगीत प्रतियोगिता का ओयजन






जालंधर :मेयर वल्र्ड स्कूल में अन्र्तसदनीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के सोलो और डुइट मुकाबले करवाए गए। सोलो मुकाबले में प्रत्येक सदन के एक-एक बच्चे ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करना था। ये प्रतियोगिता कक्षा छठी से बारहवीं तक के बच्चों के बीच थी। प्रत्येक सदन के बच्चों ने पहले सोलो चक्र को पार किया। बच्चों के सुर-ताल का आपसी मेल मन में एक तरंग सी पैदा कर रहा था जिससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।

प्रतियोगिता में स्कूल की वइस चेयरपर्सन नीरकाा मेयर और स्कूल के प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल जी उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों की दिल से प्रशंसा की।

प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया जिसमें शेक्सपीयर सदन से सोलो में ग्यारवीं कक्षा की माधवी और डुइट में चंदन और राघव कक्षा बारहवीं से प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर सोलो में कीट्स सदन की सान्या कक्षा बारहवीं और डुइट में वर्डस्वर्थ सदन के राजबीर कक्षा दसवीं और दृष कक्षा आठवीं के रहे।

अंत में प्रधानाचार्य जी ने विजयी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालती हैं और साथ ही आत्मनिर्भरता और आत्म विश्वास पैदा करती हैं। अंत में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar