(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर | बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ |

डीऐवी कॉलेज के प्रो. एस. के. मिड्डा को मिला ज़िले के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस अफसर का सम्मान






स्वच्छ भारत मिशन प्रोग्राम के दौरान किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए मिला सम्मान

जालंधर:- डीऐवी कॉलेज के पंजाबी विभाग के प्रोफेसर एवम एनएसएस के कोऑर्डिनेटर प्रो. एस. के. मिड्डा को ज़िले के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस अफसर का सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को जालंधर में हुए गणतंत्र दिवस के समारोह में पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री राणा के.पी. सिंह द्वारा दिया गया। इस दौरान जालंधर के कमिश्नर पी.के. सिन्हा एवम डिप्टी कमिश्नर श्री वरिंदर कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। प्रो. एस. के. मिड्डा को यह सम्मान स्वच्छ भारत मिशन प्रोग्राम के दौरान किए गए उनके कार्यों के लिए दिया गया। 

प्रो. एस. के. मिड्डा ने कहा कि यह सम्मान मिलना उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है। स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग देना देश के हर नागरिक का फर्ज़ है। क्योंकि अगर देश साफ एवम स्वच्छ होगा तो यह सुंदर भी लगेगा और लोगों की सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। और यही बात वो अपने विदयार्थियों को भी समझाते हैं। यह सम्मान मैं अपने साथ कार्य करने वाले सभी अध्यापकों, विदियार्थिओं एवम कॉलेज को समर्पित करता हूँ जिन्होंने इस कार्य में बहुत योगदान दिया। आज यह सम्मान सबकी मेहनत का ही फल है। प्रिंसिपल डॉ. एस. के. अरोड़ा ने इस मौके पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. मिड्डा को अपनी शुभकामनाएं दी एवम कहा कि प्रो. एस. के. मिड्डा को ज़िले के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस अफसर का सम्मान मिलना डीऐवी कॉलेज के लिए गर्व की बात है। प्रो. मिड्डा सदैव ही अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी एवम मेहनत से करते हैं और यह समान इसी मेहनत का फल है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar