(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

इनोसैंट हार्ट्स में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा कैंट-जंडियाला मार्ग में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इनोसैंट हार्ट्स लोहारां कैम्पस में भी सभी विभागों के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। तिरंगा फहराने की रस्म सम्मान पूर्वक निभाई गई और बच्चों ने देश भक्ति के गीत भी पेश किए। नन्हे बच्चे सेना की वर्दी पहनकर गर्मजोशी से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। बच्चों ने तिरंगे के सम्मान में परेड भी निकाली। बच्चोंं ने विभिन्न राज्योंं की पोशाक पहनी हुई थी। इन बच्चों में कोई भारत माता, कोई महात्मा गांधी, कोई जवाहर लाल नेहरू तथा कोई भगत सिंह बना हुआ था। बच्चों को कक्षाओं में गणतंत्र दिवस का महत्त्व बताया गया।

मतदान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बच्चों को मतदान का महत्त्व समझा गया और उन्हें कहा गया कि वह अपने अभिभावकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। ‘वन वोट वन प्लांट’ का अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में बैंड की सलामी के साथ जी.एम.टी. में वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा, परीक्षा प्रभारी गुरविंदर कौर, प्राइमरी प्रभारी हरलीन गुलरिया ने तिरंगा फहराया। लोहारां स्कूल में शालू सहगल व अलका अरोड़ा व कैंट-जंडियाला मार्ग में मैडम सोनाली व मैडम नीलू ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। सभी बच्चे व अध्यापक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में छोटे ध्वज धारण करके आए जिससे पूरे स्कूल कैम्पस का माहौल देश प्रेम से ओत-प्रोत हो गया। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बच्चों को समझाया कि हमें अपने देश व राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए और संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरोंं को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar