(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सेंट सोल्जर में मनाया सेना दिवस






सेना दिवस पर दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

जालंधर:- सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्युशनस द्वारा सेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिस दौरान बार्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटस ने सैनिकों के जीवन से संबंधित एक कोरियोग्राफी पेश कर पूरे माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने छात्रों को इस दिन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश की सीमाओं की चौकसी करने वाली भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वाह करते हुए हर साल सेना दिवस मनाती है और इस दौरान अपने दम-खम का प्रदर्शन करने के साथ ही उस दिन को पूरी श्रद्धा से याद करती है, जब सेना की कमान पहली बार एक भारतीय के हाथ में आई थी। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडिग इन चीफ के रूप में वर्ष 1948 में अंतिम ब्रिटिश कमांडर सर फ्रैंसिस बुचर से पद भार संभाला था। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि हम सब को भारतीय सैना पर गर्व करना चाहिए जो दिन रात हम सब की रक्षा करती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar