(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सेंट सोल्जर में छात्रों ने पेश की पंजाबी संस्कृति की झलक






जालंधर:- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में छात्रों को पंजाब की संस्कृति के बारे में बताने और उसके साथ जोड़ने के मंतव पंजाबी संस्कृति पर आधारित कल्चरल प्रोग्राम पेश करते हुए पंजाब का दृश्य पेश किया गया। सभी छात्र मेंबर्ज़ पंजाबी पहरावे में संस्था में पहुँचे। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। छात्रों द्वारा पंजाबी सभ्यता को दिखाते हुए गिद्धा, भंगड़ा, बोलियाँ, लोक गीत पेश किए।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा चाटियाँ, मधानियां, सरसों का साग, मक्की दी रोटी चरखे, चुल्हे, गन्ने, छज, पितल के बरतन प्रदर्शनी में दिखाए गए पंजाबी खानपान की झलक पेश करते हुए पंजाब की अमीर संस्कृति के बारे में बताया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने कहा कि यह प्रयास छात्रों को पंजाब की अमीर संस्कृति के बारे में बताने के लिए किया गया क्योंकि दिन प्रति दिन पंजाब की संस्कृति खत्म होती जा रही है और युवा पश्चमी संस्कृति को अपना रहे हैं। इस अवसर मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल्स डॉ.एसपीएस मटियाना, डॉ.सुभाष शर्मा, डॉ.अमरपाल सिंह, डॉ.अलका गुप्ता, जसविंदर सिंह कोहली, डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, प्रो.संदीप लोहानी, डॉ.आर.के पुष्करणा, सभी स्टाफ मेंबर्स और छात्र उपस्थित रहे।    

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar