(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

जी॰डी॰ गोयंका स्कूल में मचा लोहड़ी का धमाल






जालंधर:- भारत का सर्वश्रेष्ठ सूबा है पंजाब और पंजाब का सबसे लोकप्रिय और खुशियों से भरा त्योहार है लोहड़ी। लोहड़ी की छटा पूरे प्रांत में देखते ही बनती है। गली-गली रंगीन पोशाक पहने नगर निवासी, गलियारों में बिकती मूँगफली, रेवड़ी और गचक की भीनी-भीनी खुशबू और जोश से भरे वातावरण को और गरिमा प्राप्त होती है जब विद्यालयों के नन्हें-मुन्नों से लेकर सभी बड़े भी इस त्यौहार को मनाने में दिलो-जान से शामिल हो जाते हैं। जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर के प्रांगण में छात्र-छात्राओं और शिक्षकवृन्द ने लोहड़ी का यह पर्व बड़े ही परंपरागत ढंग से उत्साहपूर्वक मनाया।  इस अवसर पर विद्यालय में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों पर भांगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत किया।  लोहड़ी का त्यौहार हो और आग का अलाव ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है।  विद्यालय के प्रांगण में  लोहड़ी के लिए विशेष अलाव का प्रावधान किया गया।  इस अलाव के चारों तरफ इकट्ठे होकर बच्चों व स्टाफ ने लोहड़ी के गीत गाए और लोहड़ी के संबंध में मशहूर दंतकथाओं को सबके साथ सांझा किया।  कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक निदेशक टी॰ डी॰ दुआ भी उपस्थित थे।  अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण व कर्मचारियों को मूँगफली, रेवड़ी इत्यादि वितरित करते हुए सभी नगरवासियों को, स्कूल के बच्चों के माता-पिताओं और शुभचिंतकों को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी।  

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar