(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

इनोसैंट हार्ट्स कालेज ऑफ एजूकेशन में राष्ट्रीय युवा दिवस और लोहड़ी समारोह मनाया






जालन्धर : इनोसैंट हार्ट्स कालेज आफ एजूकेशन, जालन्धर की एन.एस.एस. यूनिट ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस और लोहड़ी समारोह कालेज कैंपस में मनाया। कार्यपालक डायरैक्टर अराधना बौरी, प्रिंसीपल डा. अरजिन्दर सिंह और स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर रौशनी डाली और नारी सशक्तिकरण, ईश्वर, संस्कृति और स्वामी जी की शिक्षाओं और विचारों बारे भरपूर जानकारी दी। सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने ‘ना सिर झुका के जिओ’ गीत इकट्ठे मिल कर गाया। अध्यापकों ने, विद्यार्थियों को सही रास्ते का चुनाव करने के लिए, शांतिपूर्ण किांदगी जीने के लिए, मुश्किलों के खिलाफ लडऩे के लिए और कभी भी हार न मानने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने लड़कियों की शक्ति और समानता के लिए जागरूकता बारे विचार भी रखे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी हमेशा युवा शक्ति में विश्वास रखते थे और देश की एतिहासिक संस्कृति को उत्साहित करते थे।

एन.एस.एस. यूनिट ने लोहड़ी के त्यौहार के महत्व पर भी रौशनी डालते हुए बताया कि यह त्योहार सूरज देवता को समर्पित है। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ मिल कर डांस भी किया। डांस और गायन मुकाबले भी करवाए गए। कुछ विद्यार्थियों ने लोकगीत भी गाए। सभी ने फुल्ले, मुंगफली, रेवडिय़ां और मिठाई खाई। स्वामी जी के जन्म दिवस बारे प्रिंसीपल डा. अरजिन्दर सिंह ने उनके बताए रास्ते पर चल कर समाज में साकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर सामाजिक बुराइयों को भी जला देना चाहिए और लड़कियों की भी लोहड़ी मनानी चाहिए।

इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स लोहारां कैंपस में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टीचिंग, नान-टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिल कर खूब मस्ती की। सभी ने आग में गुड़, तिल डाल कर शांति और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। विद्यार्थियों ने लोहड़ी से संबंधित लोकगीत भी गाए, डांस भी किया। इस मौके पर सभी को मूंगफली और रेवड़ी प्रशाद के रूप में दी गई। समारोह के अंत में अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने सौगन्ध ली कि महिलाओं के हकों के लिए वह सदा काम करेंगे। इस अवसर पर ग्रुप डायरैक्टर शैलेश त्रिपाठी तथा होटल मैनेजमैंट प्रिंसीपल डा. दीपक पाल ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar