(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी में मनाया गया लोहड़ी का पर्व






जालंधर : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय-ऑटोनॉमस कालेज, जालंधर के प्रांगण में आज पंजाब का खुशियों भरा त्यौहार लोहड़ी मनाया गया। महिला सशक्तिकरण को सर्मपित आयोजित कार्यक्रम में डा. सुष्मा चावला, उप प्रधान, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, एवं डा. सतपाल गुप्ता, मैंबर, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा ने अतिथियों का पुष्पित अभिनंदन करते हुए इस खास मौके पर उनकी उपस्थिति के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्राचार्या जी ने इस त्यौहार के महत्व के विषय में जानकारी देते हुए नए साल तथा लोहड़ी के इस शुभ पर्व को समाज तथा मानवता के लिए कल्याणकारी होने की कामना की। उन्होंने कहा कि लोहड़ी खुशियों को मिलजुल कर सांझे रुप में मनाने की भावना से प्रेरित त्यौहार है और इस भावना से सबंध रहते हुए हम आने वाले वर्षों में भी इस तरह अपनी खुशियों को मिलकर मनाने के लिए एकत्रित होते है। इसी के साथ उन्होंने सफलता के राह पर आगे बढऩे की शुभाषीश है। इस मौके पर विद्यालय की ओर से अपनाए गए बनारसी दास मैमोरियल चैरीटेबल, ट्रांस्पोर्ट नगर से आए बच्चों को तथा हास्टल में सहायक स्टाफ एवं मैस कर्मचारियों को तोहफे भेंट किए गए। भारत की संस्कृति एवं त्यौहारों का उल्लेख करते हुए डा. चावला तथा डा. सतपाल गुप्ता ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण के कार्यों की सराहना की तथा सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। लोहड़ी से सबंधित गीतों को गाकर विद्यार्थियों ने प्राचार्या जी से लोहड़ी मांगी तथा संगीत नृत्य के आयोजन से इस मौके को खुशगवाह बनाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या जी ने आयोजक मंडल के सदस्यों श्रीमति सीमा जैन, डा. मधुमीत तथा डा. मोनिका शर्मा को मुबारकबाद दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar