(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

एम.जी.एन. में ‘सी.बी.एस.ई. क्षेत्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी’ का समापन






जालंधर : एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्षेत्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के समापन पर आज के मुख्य अतिथि श्री राम पाल सैनी (डी.ई.ओ. एलीमैंटरी जालंधर) का स्वागत एम. जी.एन. ऐजूकेशनल ट्रस्ट के सचिव स. जरनैल सिंह पसरीचा जी तथा प्रिंसिपल श्रीमती गुनमीत कौर (एम.जी.एन. आदर्श नगर) ने  पुष्प गुच्छ देकर किया। उनके साथ स.आर.एस.मेहता (ट्रस्टी), स. जे.डी. सिह (प्रिंसिपल एम.जी.एन. अर्बन अस्टेट एवं ऑबज़र्वर विज्ञान प्रदर्शनी), प्रिंसिपल श्रीमती प्रभदीप मोंगा (एम.जी.एन. कपूरथला) तथा वाइस प्रिंसिपल स. के.एस. रंधावा भी उपस्थित थे।

 मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नवीन व अद्भुत मॉडल, कि किस प्रकार सीमित साधनों के उचित उपयोग द्वारा उनसे अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं, की भरपूर सराहना की। ऐसी प्रदर्शनियाँ उनके विकास की प्रथम सीढ़ी होती हैं। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों तथा प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि ये विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक रूचियों को कायम रखते हुए भविष्य में भारत को अच्छे वैज्ञानिक व शोधकर्ता प्रदान करेंगें। उन्होनें विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अच्छी खोजें करके अपनी प्रतिभा को निखारते हुए मानवता के कल्याण के लिए अपना योगदान देंगे।

 मुख्य अतिथि ने स्कूल मैनेजमैँट तथा प्रिंसिपल श्रीमती गुनमीत कौर को भी बधाई का पात्र बताते हुए कहा कि उन्होंने इस विज्ञान प्रदर्शनी की व्यवस्था बहुत बढ़िया तरीके से की जिसकी पुष्टि दूसरे स्कूलों से आई टीमों के विद्यार्थियों व अध्यापको ने की है।

इस प्रदर्शनी का निर्णय विभिन्न विश्व विद्यालयों के प्रसिद्ध डाक्टरेट्स द्वारा बड़ी सूझ-बूझ से किया गया।

 प्रत्येक विषय में उत्तम पाँच टीमों को चुना गया जो कि अगले स्तर में जाएगी जिसका आयोजन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होगा। पहले तीन स्थानों पर आने वाली टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए।

 प्रदर्शनी में दर्शाए गए मॉडल का नतीजा इस प्रकार रहा-

  • हैल्थ एंड वैल बीइंग
  • बी.सी.एम. आर्य मॉडल सीनियर सैंकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर, लुधियाना
  • बी.सी.एम. स्कूल सैक्टर 32A अर्बन अस्टेट, लुधियाना
  • ए.पी.जे. स्कूल, रामा मंडी, जालंधर
  • मैथेमैटिकल मॉडलिंग
  • के.वी.एम. लुधियाना
  • डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, लॉरेंस रोड, अमृतसर
  • डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना
  • वाटर मैनेजमैंट एंड वाटर बॉडी कन्ज़र्वेशन
  • बी.वी. मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर, लुधियाना
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, जी.टी.रोड, अमृतसर
  • डी.ए.वी. इन्टरनैशनल स्कूल, वेरका चौंक अमृतसर
  • ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्ज़
  • स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर
  • डी.आर.वी.डी.ए.वी. सैन्ट्री पब्लिक स्कूल, फिल्लोर लुधियाना
  • डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नजदीक चक, अमृतसरिया पातड़ा रोड, समाना, पटियाला
  • रिसोर्स मैनेजमैंट एडं फ़ूड सिक्योरिटी
  • संस्कृति के.एम.वी. स्कूल, टांडा रोड, जालंधर
  • पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर
  • स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, शेरपुर लुधियाना

 

  • डिजिटल एंड टैक्नोलॉजिकल सोल्यूशन
  • पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर
  • डी.ए.एस. लुधियाना
  • एल.आर.एस. डी.ए.वी. अबोहर
  • अन्य विषय
  • ए.आई.सी.अकेडमी गाँव लादियाँ खुर्द लुधियाना
  • आर्मी पब्लिक स्कूल दमाना (मुट्ठी) जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर)

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar