(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

के.एम.वी. ने स्थापित किया एक और मील पत्थर






जालंधर:- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय-ऑटोनॉमस कालेज, जालंधर के गांधीयन स्टडीज सैंटर के गांधीवादी विचारधारा को सर्मपित अंतरराष्ट्रीय जरनल पैनोरामा को यू.जी.सी. द्वारा प्रमाणित जरनलों की सूचि में शामिल किया गया है। इस जरनल से सबंधित जानकारी देते हुए मुख्य संपादक तथा विद्यालय प्राचार्य प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि इस जरनल की सामग्री तथा पेशकारी की श्रेष्ठ माणकों के लिए इसको संपूर्ण देश के विद्धानों द्वारा प्राप्त हुई है। के.एम.वी. का गांधीयन स्टडीज सैंटर अपने स्थापना काल से लेकर अब तक विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ एक सुचेत रिसर्च सैंटर के तौर पर भी कार्य कर रहा है। अब तक के इसके सफर में कई महत्वपूर्ण रिसर्च प्रोजैक्टस तथा सर्वेक्षण इस केंद्र द्वारा करवाए जा चुके है। इस सैंटर द्धारा निरंतर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय सैमीनार विद्धानों को जहां गांधीवादी विचारधारा के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए एक मंच प्रदान करते है वहीं उनके द्वारा किए गए शोध आधारित कार्यों को भी इस सैंटर के विभिन्न संपादित वाल्युम्स में प्रकाशित करवाने के लिए उत्साहित करते है। इस जरनल की संपादक डा. मोनिका शर्मा ने बताया कि पैनोरामा संपूर्ण तौर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की विचारधारा के प्रचार तथा प्रसार के लिए सर्मपित है तथा मौजूदा दौर में देश की युवा पीढ़ी को गांधी जी की सोच को समझाना अति आवश्यक है। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डा. मोनिका शर्मा, डायरैक्टर, गांधीयन स्टडीका सैंटर के साथ-साथ एडीटोरियल कमेटी व एडवाईकारी कमेटी को इस सफलता पर मुबारकबाद दी।

 

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar