(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोकिड्स के बच्चों ने कविताएं सुनाकर समां बांधा






जालन्धर : इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी. एवं लोहारां) के प्री-स्कूल के बच्चों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ मुकाबले मेंं भाग लिया। कविताएं सुनाते समय बच्चों ने प्रौप्स का भी प्रयोग किया। कई बच्चे फ्लैश-कार्ड भी लेकर आए। बच्चोंं ने विभिन्न विषयों पर कविताएं सुनाईं, जैसे सेव गर्ल चाइल्ड, ऐट पिंक फिंगजऱ्, थ्री लिटिल मांकिज़, माई मॉम, लिटिल टी-पॉट, डोंट यूज़ पोलीबैग, होप ए लिटिल, जम्प-ए-लिटिल आदि। ऐसे कार्यक्रम करवाने से बच्चों मेंं आत्म-विश्वास बढ़ता है और मंच का डर मन से दूर होता है। जी.एम.टी. ब्रांच में हरलीन कौर, एकलव्य ने पहला, लिरिशा, तवीशा ने दूसरा, हर्षिता, सरगुन, हरयक्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि स्वरित, स्वासलीन, अमूल्य, मलिक को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। लोहारां में पनव ने पहला, अरमान ने दूसरा व जसलीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र दिए गए। इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.) व अलका अरोड़ा (लोहारां) ने बच्चों की प्रशंसा की और उनका उत्साह बढ़ाया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar