(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

स्पार्क मेला 2017 में सेंट सोल्जर टीम ने दी छात्रों को शिक्षा की जानकारी






जालंधर:- डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन जालंधर की तरफ से 10वीं और 12 वीं के छात्रों को करियर के लिए गाइड करने के मंत्व से लगाए गए करियर गाइडेंस मेला स्पार्क 2017 में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा बच्चों के सुनहरे भविष्य के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए गाइडेंस गाइडेंस हेल्प स्टाल लगाया गया। जिसमें छात्रों को जानकारी देने के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रो.चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा और उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित हुई। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर आरोड़ा ने छात्रों को सेंट सोल्जर द्वारा करवाए जाते इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मीडिया, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, टीचिंग, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, एयरलाइन्स टूर एंड हॉस्पिटैलिटी, नर्सिंग आदि की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इन कोर्सेज को करने के बाद करियर के बारे में भी बताया। प्रो.अरोड़ा ने छात्रों को सेंट सोल्जर की बेहतरीन प्लेसमेंट, ट्रेनिंग, उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रो.चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है लेकिन सच्ची लगन से पढ़ना चाहते है सेंट सोल्जर द्वारा उन्हें छात्रों के लिए मास्टर राजकंवर चोपड़ा 1 करोड़ स्कालरशिप का खास प्रावधान है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar