(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट हर्ट्स में मनाया खेल दिवस






जालंधर:- इनोसैंट हर्ट्स  ग्रीन माडल टाऊन मेंं पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियोंं के लिए खेल दिवस का आयोजन किया गया। पहली कक्षा के लिए सामान्य दौड़, अवरोधक दौड़ व लड़कियों के लिए रिले दौड़ व बनाना दौड़ रखी गई जबकि दूसरी कक्षा के लडक़ों के लिए 100 मीटर दौड़, बैलून दौड़ और लड़कियों के लिए स्किपिंग दौड़ व अवरोधक दौड़ रखी गई। खेल विभाग के प्रमुख संजीव भारद्वाज ने बहुत बढिय़ा ढंग से सारे कार्यक्रम का आयोजन किया। सबसे पहले खेल ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती, वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा, प्राइमरी विंग की इंचार्ज हरलीन गुलरिया व सभी टीमें उपस्थित थीं। बच्चों ने बहुत उत्साह से सभी खेलों में भाग लिया। पहली कक्षा के लडक़ों में सांबित व जपनप्रीत ने और लड़कियों में मीत व दीया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा के लडक़ों में करमनजीत व प्रणव ने तथा लड़कियों मेंं रश्मिता व हेमान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैलून दौड़ में शिवांश व काविश, अवरोधक दौड़ मेंं लडक़ों में अनिकेत व निपुण जबकि लड़कियों मेंं कीर्ति व सीदिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar