(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोकिड्स के बच्चों ने वैजी-डे में की मस्ती






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां व कैंट जंडियाला रोड) में नर्सरी, के.जी.1 व के.जी.2 के बच्चों के लिए ‘वैजी-डे’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी विंग में नर्सरी के बच्चों के लिए ‘वैजी-रेस’ करवाई गई।

के.जी.1 व 2 के बच्चे घर से ही पेपर कटिंग करके सब्जिया (वैजीटेबलस) बना कर लाए। बच्चों को फ्लैश कार्ड व वास्तव में असली सब्जिया दिखा कर सब्जियों की पहचान करवाई गई। बच्चों को समझाया गया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए सब्जिया खानी बहुत जरुरी हैं और हमें हरी सब्जिया खानी चाहिए। इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) ने बच्चों को सब्जियों का महत्व बताया। बच्चों को समझाया कि हमें प्रतिदिन सब्जी अवश्य खानी चाहिए। अध्यापिकाओं ने कक्षाओं में असली सब्जिया दिखा कर उनके लाभ बताए। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां करवाने से बच्चे पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित होते हैं। बच्चों ने सब्जिया पकड़ कर दौड़ लगाते हुए बहुत मस्ती की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar