(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर:-मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के मध्य कुकिंग विदाऊट फायर अन्तर्सदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के नमकीन-मीठे पकवान और पय पदार्थ अति उत्तम ढंग से बिना अग्नि का प्रयोग किये ही बनाये। विभिन्न व्यंजनों को बनाते समय ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे कि विद्यार्थियों की विचारधारा ने काल्पनिक पंख धारण कर लिये हों। सभी सदन के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे वल्र्ड फेमस क्यूकाीन, लूडोनिक रिसोटो, कैम्पिंग व डिवाइन आदि पर आधारित अत्यन्त स्वादिष्ट व्यंजन, अत्यन्त सुंदर ढंग से प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर जी विशेष रूप से उपस्थित थीं और निर्णायक मण्डल में हरप्रीत बाजवा, चारू त्रेहन तथा सुमित पुरी उपस्थित थे। तीनों निर्णायकगणों ने व्यंजनों का स्वादन करने के पश्चात अपना निर्णय दिया। अंत में नीरजा मेयर जी ने परिणाम घोषित किए, जिसमें कीट्स सदन के शुभिका, गुरबानी, अलायना और रिषिमा ने प्रथम स्थान अर्जित किया। मोकटेल बनाने में वर्डस्वर्थ सदन ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार बैस्ट डैकोरेशन में डिकन्ज सदन के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान अर्जित किया। यह प्रतियोगिता अत्यन्त रोमांचक थी।

इस प्रतियोगिता के बारे में विचार व्यक्त करते हुये विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर जी ने कहा कि आधुनिक समय बहुत गति के साथ प्रगति कर रहा है। ऐसे समय में विद्यार्थियों को बचपन से ही अग्नि से सुरक्षित रहते हुये विभिन्न व्यंजनों को बनाने की पाक कला में निपुणता हासिल करनी चाहिए ताकि भविष्य में कभी भी समय पडऩे हम इस पाक कला के द्वारा कार्य सरलता से कर सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये यह भी कहा कि इस प्रकार की विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का गुण विकसित करती हैं बल्कि उन्हें पाक कला की बारिकियों से भी अवगत करवाती हैं। उन्होंने विजेता सदन के विद्यार्थियों को बधाई देते हुये सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar