(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

इनौसैंट हार्ट्स के प्रबंधन के छात्रों का शैक्षणिक दौरा






जालन्धर : इनौसैंट हार्ट्स लोहारा कैम्पस के प्रबंधन विभाग के छात्रों का विगत दिवस शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया, जिसके लिए छात्रों को साईंस सिटी, कपूरथला ले जाया गया। इस दौरे में बी.बी.ए.; बी.काम. (प्रोफैशनल) और एम.बी.ए. के करीब 80 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को डायनासोर पार्क, जलवायु परिवर्तन शो, चांद पर नकार, कंकाल का काम कर रहे मॉडल, भूकम्प शो, थियेटर इत्यादि का दौरा करवाया गया और जानकारी दी गई। छात्रों ने उत्साहपूर्वक सारी जानकारी प्राप्त की व कई सवाल भी किए। इस दौरे पर छात्रों के साथ सहायक प्रोफैसर मलकीत सिंह, अंकुश शर्मा, दीक्षा ढींगरा भी थे। उन्होंने बच्चों को इस दौरे का महत्व बताया। समूह के निदेशक डा. शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के बारे में ज्ञान देना व पर्यटन के महत्व की जानकारी देना है। छात्रों ने दोपहर का भोजन साईंस सिटी में ही किया। दौरे के अंत में छात्रों ने डा. शैलेश त्रिपाठी का धन्यवाद किया व इस शैक्षणिक दौरे को बहुत लाभप्रद बताया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar