(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

इनोकिड्स में नन्हे कवियोंं ने समां बांधा






जालन्धर:- इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी. व लोहारां) के प्री-स्कूल के नन्हे विद्यार्थियोंं ने हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता मेंं उत्साहपूर्वक भाग लिया व कविताएं सुनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चे अपनी-अपनी कविताओं के अनुसार चार्ट व फ्लैश कार्ड घर से बनाकर साथ लाए थे। बच्चों ने अपनी मीठी आवाज़ में आलू-कचालू, बाल मज़दूरी, मेरे प्यारे पापा, सूरज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हमारे पेड़, पानी बचाओ इत्यादि विषयों पर अर्थपूर्ण व भावपूर्ण कविता पाठ किया। विजयी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जी.एम.टी. ब्रांच में लिरिशा, स्वारलीन व तिविषा ने प्रथम, हर्षिता व गौरीश ने दूसरा तथा स्वरित व एकलव्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोहारां ब्रांच में पनव ने पहला, गुरनीव ने दूसरा व जसलीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.) व अलका अरोड़ा (लोहारां) ने विजेता बच्चों की प्रशंसा की व उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि मंच का डर दूर करने व बच्चोंं में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से ऐसी गतिविधियां करवाई जाती हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar