(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया |

इनोकिड्स प्री-स्कूल में ब्लू-डे मनाया






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स स्कूल के इनोकिड्स प्री-स्कूल मेंं गत दिवस ब्लू-डे मनाया गया। इनोकिड्स (जी.एम.टी. व लोहारां ब्रांच) में प्री-स्कूल के नन्हे बच्चोंं को नीले रंग की पहचान करवाई गई। उन्हें नीले रंग की चीज़ें दिखाई गईं जैसे नीले रंग के फ्लैश कार्ड, नीले रंग के फूल, व्हेल, डोरीमोन, आसमान इत्यादि। बच्चोंं को समझाया गया कि नीला रंग बुद्धिमता, ईमानदारी, स्थिरता व विश्वास का प्रतीक है। रोज़मर्रा की कुछ ऐसी वस्तुएं भी बच्चों को दिखाई गईं, जिनमें नीला रंग होता है। बच्चे घर से नीले रंग से बनी वस्तुएं भी लेकर आए थे। इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.) व अलका अरोड़ा (लोहारां) ने बताया कि बच्चों को अलग-अलग रंगों के महत्त्व से अवगत करवाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने कहा कि प्री-स्कूल के बच्चे बहुत छोटी आयु के होते हैं और उन्हें रंगों व वस्तुओं की पहचान करवाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar