(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सेंट सोल्जर एस.यू.एस नगर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 






जालंधर:- सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहीद उधम सिंह नगर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रेडक्रॉस भवन में किया गया। जिसमें एम.एल.ऐ राजिंदर बेरी, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, चोपड़ा एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन सुनील चोपड़ा, गुरुकुल और न्यू सेंट सोल्जर के डायरेक्टर नरिंदर हांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, प्रशांत चोपड़ा, स्टाफ मेंबर्स और छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुयात ज्योति प्रज्वलित करते हुए  सरस्वती अराधना के साथ की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा अनेकता में एकता विशेष पर दी गई प्रस्तुति रही।  इस अवसर पर के.जी विंग के नन्हें चाटों ने देश भक्ति के रंग में रंगकर नृत्य प्रस्तुत किया।  मुख्य अतिथियों द्वारा पढाई के क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने भंगड़ा और गिद्दा पेश कर वाह-वाही बटोरी। राष्ट्रीय गान के साथ समरोह का समापन हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar