(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स में एनीमल किंगडम द्वारा करवाई विभिन्न जानवरों की पहचान






जालंधर : डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में नन्हें मुन्हों को जंगल के जानवरों से अवगत करवाने तथा उनकी आवाज़ की पहचान करवाने के लिए एनीमल किंगडम का आयोजन किया गया। जिसमें टाईनी टाट्स को विभिन्न जंगली जीवों जैसे शेर, चीता, भालू, हाथी, सियार, बंदर, लोमड़ी, कुत्ता, हिरन आदि के मखौटे पहना कर गतिविधि करवाई गई। गतिविधि में वद्यार्थियों को एक-एक कर सभी जंगली जीवों के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई तथा उनकी आवाजों की पहचान करवाते हुए बताया गया कि शेर जंगल का राजा होता है तथा यह मासाहारी जीव है यह अन्य जीव जंतुओं का शिकार कर अपना भोजन करता है। खरगोश व हिरन जंगल के सबसे सुंदर जीव है तथा यह घास तथा कंद मूल खाते है। इसी के साथ उन्होंने अन्य जानवरों का जंगल में क्या स्थान है तथा वह किस प्रकार का भोजन ग्रहण करते है आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी । यह गतिविधि स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसका मुख्य उदेश्य यह था कि विद्यार्थियों खेल खेल में बच्चों को जंगली जावों के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जी सके। इसी के साथ के.जी तथा प्रैप कक्षा के विद्यार्थियों ने सभी जानवरों के नाम बताए तथा उनकी आवाजों की पहचान करते हुए उन पर आधारित कविताएं भी सुनाई।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar