(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

जी॰डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल ने किया एक्स्टेंपोर गतिविधि का आयोजन 






जालंधर:-  किसी भी आदर्श विद्यार्थी की पहचान उसके सोचने-समझने और  उसकी अभिव्यक्ति के माध्यम से  हमें सहजता से हो जाती है।  हमारे दैनिक जीवन के कार्यों की सफलता या असफलता भी किसी न किसी रूप से हमारी मौखिक अभिव्यक्ति से जुड़ी रहती है।  विद्यार्थियों में मौखिक अभिव्यक्ति के विकास और मंच पर आकर अपने विचार प्रकट करने की कला को विकसित  करने के उद्देश्य से जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने अपने प्रांगण में एक्स्टेंपोर नामक गतिविधि का आयोजन किया।  इस गतिविधि  में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।  सभी विद्यार्थियों को मौके पर दिए हुए  विषय पर कुछ पल सोचकर बोलने को कहा गया।  सभी विद्यार्थियों ने अपने कौशल का परिचय देते हुए मंच पर बड़े ही सुंदर ढंग से अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।  विद्यार्थियों के  उत्साह को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने इस गतिविधि में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे सभी भविष्य में भी मंच पर भयमुक्त होकर अपने विचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते रहेंगे।    

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar