(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स मेहता चौक में वार्षिक खेल समारोह आयोजित






जालंधर : डिप्स मेहता चौक में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों के सर्वांगण विकास तथा खेल प्रतियोगिता की भावना को मुख्य रखते किया गया।

खेल समारोह का आगाका मार्चपास के साथ ध्वज को फहराते हुए किया गया। प्रतियोगिताओं को विभिन्न कैटागरी जैसे अंडर 12,14,16 तथा 19 में लडक़े तथा लड़कियों के ग्रुप में विभाजित किया गया। समारोह में डिस्कस थ्रो, जावलीन थ्रो, लॉग जम्प, हाई जम्प 200 मीटर, 400 तथा 800 मीटर रेस , शॉट पुट सहित कई खेलों को सम्मिलित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कई खिताब जीते । इस दौरान मुख्य आकर्षण का केन्द्र हाउस अनुसार आयोजित लोक प्रिसिद्ध नाच भंगड़ा रहा। जिसने खेल के मैदान में एक नया जोश भर दिया। इस प्रतियोगिता में ओवलआल ट्राफी पर डायमंड हाउस ने अपनी धाक जमाई। लडक़ों में बैस्ट एथलीन का खिताब साहिलप्रीत सिंह तथा लड़कियों में हर्षदीप कौर ने प्राप्त किया। शॉटपुट में परनीत कौर तथा साहिलप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक सहित प्रथम स्थान, लांग जम्प में तजिंदर सिंह तथा हर्षदीप कौर ने प्रथम स्थान, 100 मीटर में अयजपाल सिंह तथा हर्षदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में साहिलप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह, एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा तथा प्रिंसीपल पंकज चोपड़ा ने बधाई दी तथा उनहें पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar