(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सीटी पब्लिक स्कूल ने 123 मेधावी विद्यार्थियों को वार्षिक पुरस्कार वितरन समारोह में किया सम्मानित






जालंधर:-सीटी पब्लिक स्कूल में शुक्रावर को वार्षिक पुरस्कार वितरन समारोह का आयोजन सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शाहपुर कैंपस में किया गया। इसमें स्पोट्र्स, अकादमिक एवं कला के क्षेत्र में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले 123 से ज्यादा विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर समानित किया गया। इस समारोह को द लैगेजी की थीम पर आयोजित किया गया था। इस का नजारा देखते ही बन रहा था। इस मौके विद्यार्थियों ने धरती को बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर स्टेज को रंग-बिरंगे फूल, पतो, चांद तारे से सजा विशेष तौर पर डिजनी वल्र्ड का लुक दिया गया था। इसके साथ ही रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने भी अपनी रंगारंग पेशकारी से मेहमानों का उत्साह बढ़ाया।

इससे पहले समारोह का शुभारंभ सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने दीया जला कर किया। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने सम्मानित विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को बधाई देते हुए जीवन में उन्नित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मुझे विद्यार्थियों की उत्साह एवं सराहनीय कार्य क्षमता एवं प्रणाली को देख बहुत ही सुकून मिलता है। मुझे पूरी उमीद है कि यह सभी विद्यार्थी अपने जीवन को निश्चित तौर पर एक विशेष स्थान पर काबिल होंगे।

इस मौके पर सीटी ग्रुप की उप-चैयरपर्सन परमिंदर कौैर चन्नी सहित अन्य विशेष मेहमान, मैनेजमेंट, फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थियों के परिजन मौजूद रहे।समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों ने शबद गायन करके की। जिसके बाद प्रिंसिपल सुमन राना ने स्कूल की सलाना रिपोर्ट पेश की। जिसमें साल भर में विद्यार्थियों द्वारा स्कूल के लिए संबंधित गतिविधियों में सम्मान प्राप्त करने से लेकर अलग-अलग कार्यों में तत्पर कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशेष मेहमानों ने 123 विद्यार्थियों को अकादमिक प्रणाली में सराहनीय नतीजों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंकित (सीनियर) एवं अवनीत कौर (नर्सरी विंग) को स्टूडेंट ऑफ द इयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों एवं उपदेशकों को सराहना पुरस्कार से नवाजा गया।

 

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar