(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

सेठ हुकम चन्द एस डी पब्लिक स्कूल में 36वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न






जालंधर:-सेठ हुकम चन्द एस डी पब्लिक स्कूल में 36वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेठ पुरुषोत्तम लाल बुधियाऔर मुख्य अतिथि डॉ एस पी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके की। स्वागत संबोधन जीवांश और रिद्धिमा ने पेश किया।इसके बाद बच्चों द्वारा रूहानी गीत पेश किया गया।छोटे बच्चों का गोआ डांस दर्शकों ने खूब पसंद किया।युवाओं में बढ रही नशे की बुरी आदत के दुष्प्रभावों को दर्शाता पंजाबी नाटक को देखकर सभी ने खूब तालियां बजाई।कोरियोग्राफी ने भी काफी वाहवाही बटोरी।
 
 
गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के भूतपूर्व उपकुलपति डॉ एस पी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में डॉ सिंह ने कहा कि सेठ हुकम चन्द एस डी पब्लिक स्कूल कम फीस में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करके समाज सेवा का नेक काम कर रहा है।स्कूल के बच्चों की पढ़ाई और खेल कूद गतिविधियों में हासिल की गई उपलब्धियां सराहनीय है।इसके बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट हैडगर्ल नीयति उपमन्यु और हैडबॉय विनायक एवम आदित्य ने पेश की। समारोह के दौरान स्कूल प्रबंधक कमेटी की ओर से वरिष्ठ उपप्रधान विनोद दादा, संयुक्त सचिव नरेश बुधिया, सहायक प्रबंधक सतीश चंद्र दादा,गवर्निंग काउंसिल के सदस्य प्रवीण दादा, कमल बुधिया, चंद्र मोहिनी मारकंडा,डी. के.जोशी विभिन्न एस डी संस्थाओं के प्रिंसिपल किरण अरोडा,राज कुमार शर्मा, मुनीष बाहरी, प्रियंका शर्मा, वीना दादा, हीना अरोडा आदि भी मौजूद रहे।
 
स्कूल की ओर से प्रिंसीपल अमिता खन्ना ने मुख्यातिथि एवम बाकी गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। मंच संचालन की भूमिका स्कूल के विद्यार्थियों समरजीत, रिया सूरी, संयम,ईशान ने अदा की।वोट ऑफ थैंक्स तनिष्का जैन,और गौरीश ने पेश किया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ और बच्चों की ओर से प्रिंसिपल अमिता खन्ना ने सभी अतिथियों एवम अभीभावकों का समारोह में आने पर आभार प्रकट किया।
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar