(Date : 16/April/2424)

(Date : 16/April/2424)

मेहरचंद पॉलिटेक्निक को एनबीए मान्यता मिली | के.एम.वी. में अमर ज्योति समारोह सफलतापूर्वक आयोजित | एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में मनाया गया रामनवमी का उत्सव | एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में जश्न-ए-बैसाखी का आयोजन | डीएवी कॉलेज जालंधर में बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयन्ती मनाई |

डिप्स सूरानुस्सी में दी लड़कियों को आत्मरक्षा की जानकारी






जालंधर:- डिप्स सूरानुस्सी में लड़कियों को आत्मरक्षा की जानकारी देने हेतु एक दिवसीय कराटे वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की नवमी, दसवीं तथा 11वीं कक्षा की छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस वर्कशाप में डिप्स के कराटे अध्यापक अजय ने छात्राओं को कराटे के बाबत विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई। इस वर्कशाप की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर ने की। वर्कशाप दौरान कराटे अध्यापक ने लड़कियों को बताया कि संकट के समय में उन्हें अपना धैर्य बांधते हुए मुसीबत का डटकर सामना करना चाहिए तथा सामने वाले को मुँह तोड़ जवाब देना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने लड़कियों को फ्रंट पंच, ब्लोकिंग, के बारे में बताते हुए उन्हें प्रेक्टिकल जानकारी भी मुहैया करवाई। इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर ने कहा कि आज के समय को देखते हुए यह अवश्यक हैं कि लड़कियों को आत्म रक्षा की जानकारी दा जाए तांकि लड़कियां गलत कार्य करने वालों के खिलाफ खड़ी हो सके तथा उनके भय से समाज में इस प्रकार के अपराध कम हों सके। उन्होंने लड़कियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उनके लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर उनके कक्षामुखी भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar