(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

मेयर वर्ल्ड स्कूल लगातार दूसरी बार टैनिस चैम्पियन बना






जालंधर:- मेयर वर्ल्ड स्कूल हमेशा से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे रहा है। समय समय पर स्कूल में अलग-अलग खेलों के टूर्नामैंट करवाए जाते हैं। इसी के अन्र्तगत मेयर वर्ल्ड स्कूल में अन्तर स्कूल सहोदया टैनिस टूर्नामैंट दिनांक 22 नवंबर से 24 नवंबर को करवाया गया। जिसमें जालंधर और जालंधर से बाहर की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों के खिलाडिय़ों ने अंडर 19 और अंडर 14 की कैटागरी में भाग लिया और अद्भुत प्रदर्शन भी किया। अंडर 14 लड़कियों में प्रथम स्थान पर मेयर वल्र्ड स्कूल, दूसरे स्थान पर कैंब्रिज गल्र्का स्कूल और तीसरे स्थान पर सी.टी. पब्लिक स्कूल तथा एम.जी.एन. फेज 2 स्कूल रहे। अंडर 14 लडक़ों में प्रथम स्थान पर ए.पी.जे. स्कूल, दूसरे स्थान पर मेयर वर्ल्ड स्कूल और तीसरे स्थान पर एम.जी.एन. फेज 2 और कैंब्रिज को-ऐजुकेशन स्कूल रहे। अंडर 19 लड़कियों में प्रथम स्थान पर कैंब्रिज गल्र्का स्कूल, दूसरे स्थान पर मेयर वल्र्ड स्कूल और तीसरे स्थान पर लाला जगत नारायण डी.ए.वी. स्कूल तथा एम.जी.एन. फेज 2 स्कूल रहे।

इस टूर्नामैंट में अंडर 19 लडक़ों में प्रथम स्थान पर कैंब्रिज को ऐजुकेशन स्कूल, दूसरे स्थान पर एम.जी.एन. फेज 2 और तीसरे स्थान पर सेठ हुक्म चंद और एम.जी.एन. आदर्श नगर स्कूल रहे। मेयर वल्र्ड स्कूल ने इस टूर्नामैंट में एक गोल्ड मैडल और 2 सिलवर मैडल जीत कर लगातार दूसरी बार ओवर आल ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में विजयी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। उन्होंने विजयी खिलाडिय़ों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई के साथ-साथ हमारे जीवन में खेलों का भी महत्तव है। इसी महत्तव को ध्यान में रखते हुए ही ऐसे टूर्नामैंट करवाने आवश्यक होते हैं। इसमें बच्चों में प्रतियोगिता की भावना भी जागृत होती है।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar