(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सेंट सोल्जर में साँझां प्यार दिया सीजन-8, 5 लाख की राशि भेंट की   






 

पहुँचे नव्व इन्दर, मन्ना मंड, सुनील मट्टू, तेजी बाजवा, विकास मोंगिया

जालंधर:- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा सांझी रसोई, पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन के बच्चों, बड़ों की मदद के लिए ग्रुप की फाउंडर प्रेजिडेंट स्व.शांता चोपड़ा को समर्पित "साँझां प्यार दियां" सीज़न-8 सेंट सोल्जर कैंपस आर.ई.सी में करवाया गया जिसमें इन संस्थाओं को 5 लाख रूपये की राशि चैक के रूप में भेंट की गई। जालंधर के ऐडीसी भूपिंदर सिंह, एम.एल.ऐ चौधरी सुरिंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यकम्र का आगाज ऐडीसी भूपिंदर सिंह, एम.एल.ऐ चौधरी सुरिंदर सिंह, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, सुषमा चोपड़ा, ऋतू चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा, और पंजाबी गायक मन्ना मंड,  गुरकिरपाल सिंह ज़ी.पी आदि द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर 91.9 रेडियो सिटी से प्रोग्रामिंग हेड सीमा सोनी, जे.सी.आई जालंधर सिटी से जगमीत सिंह, करन बग्गा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन् हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, फाइन मीडिया और आइकोनिक मीडिया इवेंट पार्टनर रहे। इस चैरिटी शो में पंजाबी गायक नव्व इन्दर ने अपने हिट गीतों "वखरा स्वाग", "अत्त तेरा यार" और मन्ना मंड "बम्बूकाट", "दिल नहीं लगना" के साथ हज़ारी लगवाई वही तेजी बाजवा, लाडी सिंह, सुनील मट्टू ने अपने डांस ट्रैक के साथ सभी दर्शकों को खूब नचाया। कॉमेडियन चाचा बिश्ना और कॉमेडियन-एंकर विकास मोंगिया ने अपने लाफ्टर पुंचिज़ से दर्शकों को लोट-पोट किया। इस अवसर पर पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन और सांझी रसोई को 5 लाख के चैक ऐ.डी.सी भूपिंदर सिंह, एम.एल.ऐ चौधरी सुरिंदर सिंह चेयरमैन अनिल चोपड़ा,  वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, सुषमा चोपड़ा, ऋतू चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा, और पंजाबी गायक मन्ना मंड, नव्व इन्दर, तेजी बाजवा, लाडी सिंह, सुनील मट्टू  गुरकिरपाल सिंह ज़ी.पी, विकास मोंगिया,सीमा सोनी द्वारा भेंट किए गए। पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन से इंचार्जों ने चैक प्राप्त करते हुए सेंट सोल्जर द्वारा बेसहारा लोगों के लिए इतने बढे सत्र पर की जाती मदद की सराहना की और सभी को आगे आकर ऐसे वर्ग का हाथ थामने को कहा और उन्होंने कहा कि सेंट सोल्जर की जाती इस चैरिटी से इन संस्थाओं में रह रहे बेसहारा लोगों को बहुत बड़ी मदद मिलती है । चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि अब तक हुए चैरिटी शोज़ में 40 लाख रुपऐ की राशि भेंट की जा चुकी है और इसके साथ ही हर साल छात्रों को 1 करोड़ की स्कालरशिप दी जाती है। उन्होंने कहा कि "साँझां प्यार दियां" चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से दूर हैं और ऐसी संस्थाओं का हिस्सा हैं। चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुँह नही मोड़ सकते। चाहे इनकी शिक्षा की बात हो, सुख-सुविधाओं की जा फिर मैडिकल की सेंट सोल्जर ने हमेशा इनका हाथ थामा है। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर के छात्र भी अपना हर त्यौहार इन खास बच्चों, बड़ों के साथ मनाते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar