(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

डीएवी कॉलेज, जालंधर के आई.टी.फोरम ने करवाई कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता






जालंधर:- डीएवी कॉलेज, जालंधर के आई.टी फोरम,  ने कंप्यूटर विभाग में ई-कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय नशों और उसके नुकसान पर था, जिसे कोलाज के रूप में दर्शाया गया था। प्रतियोगिता का आरम्भ प्रिंसिपल डा. एस.के. अरोड़ा एवं कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डा. निश्चय बहल ने किया।
 
 
प्रिंसिपल डा. एस.के. अरोड़ा ने कहा कि नशा ऐसी बीमारी है जो हमें,हमारे समाज को ,हमारे देश को तेजी से निगलते जा रही है आज शहर और गावों में पढ़ने खेलने की उम्र में स्कूल और कॉलेज के बच्चे एवं युवा वर्ग मादक पदार्थों के बाहुपाश में जकड़ते जा रहे हैं l कभी शौक के नाम पर तो कभी दोस्ती की आड़ में,कभी दुनियाँ के दुखों का बहाना करके तो कभी कोई मज़बूरी बताकर ,कभी टेंशन तो कभी बोरियत दूर करनेके लिए लोग शराब ,सिगरेट,तम्बाकू आदि अनेक प्रकार के मादक द्रव्यों का सेवन करते हैं लेकिन नशा कब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है उन्हें पता ही नहीं चलता, जब पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है l हमें समाज को इस समस्या से बचाना होगा और देश के युवा वर्ग को इसमें बढ़-चढ़ के हिस्सा लेना होगा। यह आज के कार्यक्रम का थीम भी इसी जागरूकता का एक हिस्सा है। और उन्होंने कंप्यूटर विभाग की इस तरह के समाजिक समस्या जैसे मुद्दे पर प्रतियोगिता करवाने के लिए सराहना की एवं सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। 
 
विद्यार्थिओं द्वारा नशों को लेकर बेहतरीन कोलाज़ बनाए गए। डॉ निश्चय बहल (अध्यक्ष, कंप्यूटर विभाग), प्रो विशाल शर्मा और प्रो राजीव पुरी ने इस कोलाज़ मेकिंग प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। " साहिल दुआ " को प्रथम पुरस्कार मिला, विनीत ठाकुर को दूसरा और अभिषेक पांडे को तीसरा पुरस्कार मिला। इसके इलावा परमिंदर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल, डॉ एसके अरोड़ा एवं डॉ निश्चय बहल (अध्यक्ष, कंप्यूटर विभाग) ने विजेता विद्यार्थिओं को सम्मानित किया। डॉ निश्चय बहल (अध्यक्ष, कंप्यूटर विभाग) ने कहा कि नशा आज एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। हिंसा, बलात्कार, चोरी,आत्महत्या आदि अनेक अपराधों के पीछे नशा एक बहुत बड़ी वजह है l आज हम सब की यह जिम्मेदारी बन गई है कि युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के व्यसन से निकाले। इसमे सरकार और समाज दोनों का योगदान आवश्यक है। इस प्रतियोगिता का यह थीम भी विद्यार्थी वर्ग को जागरूक करने के लिए रखा गया है।  ताकि विद्यार्थीवर्ग इस समस्या के नुकसान से अवगत हो सके एवं इन बुराइओं से दूर रहे।  उन्होंने कंप्यूटर विभाग के सभीस्टाफ एवं  विद्यार्थिओं को इसके सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि कंप्यूटर विभाग भविष्य में भी ऐसे समाजिक मुद्दों को लेकर कार्यक्रम करता रहेगा।
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar