(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

बेसहारा बच्चों की मदद के लिए सेंट सोल्जर का चैरिटी शो "सांझां प्यार दियां" 24 नवंबर को






 

नव्व इंदर, लाडी सिंह, तेजी बाजवा करेंगे दर्शकों का मनोरंजन

जालंधर:- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम और नारी निकेतन के बेसहारा बच्चों, बढ़ों की आर्थिक रूप शिक्षा, मैडिकल, शादियाँ, खाने-पीने में मदद करने के लिए हर वर्ष चैरिटी शो करवाया जाता है और इस चैरिटी शो में जिला प्रशासन के प्रयास सांझी रसोई के लिए सहायता राशि दी जाएगी। इसके अगले पड़ाव में सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपना आठवां चैरिटी शो "सांझां प्यार दियां" सेंट सोल्जर कैंपस आर.ई.सी के पास 24 नवंबर को करवाया जा रहा है जिसमें 91.9 एफ.एम रेडियो सिटी रेडियो पार्टनर, होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, जे.सीज ऑफ़ जालंधर एन.जी.ओ पार्टनर, फाईन मीडिया और आइकोनिक मीडिया इवेंट पार्टनर रहेंगे। प्रैस वार्तालाप को संबोधन करते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष चैरिटी शो में नव्व इंदर (पंजाबी गायक), मन्ना मंड (पंजाबी गायक), लाडी सिंह (पंजाबी गायक), नड्डा वरिंदर (पंजाबी गायक), तेजी बाजवा (पंजाबी गायक), चाचा बिश्ना (कॉमेडियन) और विकास मोंगिया (एंकर और कॉमेडियन) परफॉमेंस देंगे। इस अवसर पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर श्री वरिंदर कुमार शर्मा और आई.जी.पी अर्पित शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। इस चैरिटी शो में एकत्रित होने वाली राशि पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, सांझी रसोई के इंचार्ज को चैक के रूप भेंट की जाऐगी।

इससे पहले सेंट सोल्जर द्वारा पिछले 7 चैरिटी शोज़ में इन संस्थाओं को 35 लाख से ज्यादा राशि भेंट की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त इनमें कुछ कैंसर के मरीज भी शामिल है जो इस सहायता के बाद इस बीमारी से बाहर आए हैं। संगीता चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन और सांझी रसोई संस्थाओं को 5 लाख की कुल चैरिटी भेंट की जाएगी उन्होंने कहा कि "साँझां प्यार दियां" चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से दूर हैं और ऐसी संस्थाओं का हिस्सा हैं। चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुँह नही मोड़ सकते। चाहे इनकी शिक्षा की बात हो, सुख-सुविधाओं की जा फिर मैडिकल की सेंट सोल्जर ने हमेशा इनका हाथ थामा है। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर के छात्र अपना हर त्यौहार इन खास बच्चों, बड़ों के साथ मनाते हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी को 24 नवंबर को सेंट सोल्जर कैंपस पहुँच कर इस चैरिटी शो का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया।    

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar