(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

इनोकिड्स के बच्चों के लिए ‘ए’ विजि़ट टू लाईब्रेरी’ आयोजित






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां व कैंट-जंडियाला रोड) मेंं प्री-प्राईमरी विंग के के.जी.-2 के छात्रोंं ने ‘ए विजि़ट टू लाईब्रेरी’ कार्यक्रम के दौरान पुस्तकों के महत्त्व को समझा। इसका उद्देश्य बच्चों को पुस्तकालय के बारे में जानकारी देना था। उन्हेंं बताया गया कि पुस्तकें हमारी मित्र हैं व हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। इसके साथ ही उन्हें पुस्तकालय के नियमों के बारे में भी बताया गया तथा बताया गया कि किस प्रकार पढऩे के लिए पुस्तकें पुस्तकालय से इश्यू करवाई जा सकती हैं। इनोकिड्स की इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) ने बच्चोंं को पुस्तकें पढऩे की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि पुस्तकें पढऩे से हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बैठ कर पुस्तकें पढ़ीं। बच्चों को बताया गया कि पुस्तकालय का वातावरण शांतिपूर्ण व स्वच्छ रखा जाना चाहिए। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां स्कूल में करवाने का उद्देश्य बच्चों में पुस्तकें पढऩे की रूचि पैदा करना है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar