(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया |

इनोकिड्स के नन्हे बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी.,लोहारां व कैंंट-जंडियाला रोड) में नन्हे बच्चों ने बाल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। चाचा नेहरू की वेशभूषा में सजे बच्चे बहुत आकर्षित लग रहे थे। बच्चों के लिए बहुत-सी गतिविधियों का आयोजन किया गया और बच्चों ने पूरा दिन खूब मस्ती की। म्यूजि़कल चेयर, थ्रो एंड पास सहित कई खेल बच्चों ने अध्यापिकाओं के साथ खेले। चाचा नेहरू पर बच्चों ने कविताएं भी सुनाईं। विशेष प्रार्थना सभा में इनोकिड्स की प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) ने बच्चोंं को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया तथा यह भी बताया कि उन्हें चाचा नेहरू क्यों कहते हैं। बच्चों को बताया गया कि वह हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री थे। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बच्चोंं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar