(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डिप्स गिल्जीयां में अंडर 19 वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित






जालंधर : डिप्स में बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी उदे्श्य को मुख्य रखते हुए डिप्स गिल्जीयां में अंडर 19 लड़कियों के वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों सदनों की छात्राओं ने भाग लेते हुए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस गतिविधि की अध्याक्षता, स्कूल की प्रिंसीपल रेखा नैय्यर ने की। प्रतियोगिता का प्रथम मैच ब्लू तथा यैलो हाउस के मध्य खेला गया। जिसमें यैलो हाउस की छात्राओं ने ब्लू हाउस को 2 प्लाइंट से हरा कर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच ग्रीन तथा रैड हाउस के मध्य खेला गया जिसमें रैड हाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच यैलो तथा रैड हाउस के मध्य खेला गया जिसमें यैलो हाउस की छात्राओं अमनप्रीत कौर, सुखमनजोत कौर, सुखमनदीप कौर, गुरलीन कौर, भुपिंदर कौर, मनदीप कौर, हरमनदीप कौर, हरप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर, सविन्द्र कौर ने रैड हाउस को 6 प्वाइंट से हरा कर शानदार जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता की जजमैंट स्कूल के डी.पी जतिन्द्र पाल सिंह ने की। इस दौरान सभी विजेता छात्राओं को स्कूल की प्रिंसीपल ने बधाई दी तथा उन्हें प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन लड़कियों की स्पोट्र्स में रूची को पैदा करने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए किया गया तथा वह भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाते रहेंगे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar