(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

इनोसैंट हार्ट्स मेंं धूमधाम से मनाया गया यूफोरिया-2017






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स स्कूल द्वारा ‘इबादत’ थीम के अंतर्गत आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए ‘यूफोरिया-2017’ धूमधाम से मनाया गया। पढ़ाई और अनुशासन के लिए वचनबद्ध छात्र-छात्राओं ने कार्निवल यूफोरिया-2017 के दौरान विभिन्न गतिविधियोंं का खूब आनंद उठाया। इस कार्निवल में इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां व कैंट-जंडियाला रोड के बच्चों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के रूप मेंं अतुल नंदा (एडवोकेट जनरल पंजाब) तथा सम्मानीय अतिथि रश्मि विज (प्रिंसीपल पुलिस डीएवी स्कूल) शामिल हुए जिनका स्वागत बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के सचिव डा. अनूप बौरी तथा वित्त सचिव डा. चन्द्र बौरी ने किया। मुख्यातिथि ने हवा मेंं गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश दिया, जिससे कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे जिनमेंं पुलिस आयुक्त पी.के. सिन्हा, उपायुक्त वरिन्दर शर्मा, राजीव वर्मा शामिल हैं। एडीसी जसवीर सिंह ने बच्चों की मेहनत की खूब प्रशंसा की।

सर्वप्रथम सभी आए हुए अतिथिगण के स्वागत के लिए ‘वैस्टर्न व क्लासिकल फ्यूज़न’ पेश किया गया। इसके पश्चात् इबादत थीम के अंतर्गत भक्तिपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया। गणेश वंदना, सूफी नृत्य, तांडव, दुर्गास्तुति, कृष्णलीला, गतका ‘देह शिवा बर मोहे’ शबद पर स्कूल का गीत प्रस्तुत किया गया। सभी छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। डा. अनूप बौरी व डा. चन्द्र बौरी ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। लोहारां कैम्पस में पौधारोपण भी करवाया गया और बच्चों के लिए बहुत से स्टाल भी लगाए गए। साईंस क्लब के बच्चों ने साईंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जिन्हेंं बच्चों ने खूब विस्तार से मेहमानों को समझाया। क्लब की ओर से ही थ्री-डी मूवी का आयोजन भी किया गया। इको क्लब के बच्चोंं ने ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ अभियान को बढ़ावा देने वाले प्रोजैक्ट बनाए और लोगों को समझाया कि अपने आसपास के वातावरण को कैसे स्वच्छ रखना चाहिए। कार्निवल के दौरान पंजाबी संस्कृति पर एक क्विज़ आयोजित किया गया, जिसमेंं जवाब देने वाले लोगों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इसके अतिरिक्त फैंंसी ड्रैस प्रतियोगिता, सोलो डांस प्रतियोगिता, कलरिंग प्रतियोगिता, रैम्प वॉक आदि भी आयोजित किए गए।

फूड ज़ोन में लोगों ने सैंट्रल ग्रीन द्वारा लगाए गए फूड स्टाल का भरपूर आनंद उठाया। हैरीटज क्लब ने पंजाबी संस्कृति का भी प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त किड्ज़ ज़ोन मेंं छोटे बच्चोंं ने राइडज़ का भरपूर आनंद उठाया और गेम ज़ोन मेंं बच्चोंं के लिए विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एफएम रेडियो के आर.जे. ने भी लोगोंं का भरपूर मनोरंजन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मेंं रैफल ड्रॉ निकाला गया, जिसमें लोगोंं ने बहुत उत्साह दिखाया। सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र गेम ज़ोन रहा। यूफोरिया-2017 अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar