(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स यू.ई में हैलोईन पार्टी आयोजित






जालंधर: डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट के प्रांगण में नन्हें मुन्नों की हैलोइन पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी, के.जी तथा प्रैप के विद्यार्थियों ने विभिन्न हैलोईन जैसे विच, वैम्पायर पंपकिन, गोरीला आदि का रूप धारण कर पार्टी में भाग लिया। इसी के साथ कई विद्यार्थियों ने ड्रैकुला फेस पेंटिंग, विभिन्न प्रकार के फेस मास्क, आदि लगा अपनी विभिन्न अंदाज़ पेश किया। स्कूल के प्रांगण को विभिन्न प्रकार के कैप, पेपर पंपकिन, हैगिंग कटाउट्स, गोस्ट, वैम्पस आदि लगा कर स्कूल को हैलोइन का माहौल दिया गया। गतिविधि में विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों पर डांस कर इस दिन का लुत्फ उठाया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा ने सभी विद्यार्थियों को उस दिन के महत्व के बारे में अवगत करवाया तथा कहा कि इस पार्टी को मनाने का मुख्य उदेश्य यह था कि छात्रों को विभिन्न देशों की संस्कृति से अवगत करवाते हुए उनके त्यौहारों के बारे में बताया जाए तांकि वह अपने देश के त्यौहारों के साथ साथ अन्य देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। पार्टी में सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के उपहार तथा टोफियां भी बांटी गई। इस दौरान प्री.विंग के अध्यापकों ने भी इस गतिविधि में भाग लिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar