(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

जिला भाजपा ने सांसद सुशील रिंकू के पारिवारिक सदस्यों की किया सम्मान | भाजपा का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने पर स्वागत--सुशील शर्मा | डीएवी कॉलेज जालंधर में आधुनिक नारी के सामाजिक संदर्भ विषय पर विचार चर्चा आयोजित | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में वार लिटरेचर पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन | एच.एम.वी. ने करवाई मैटलैब टूल्स पर वर्कशाप |

के.एम.वी. में माई विजन- क्रप्शन फ्री इंडिया विषय पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन







जालंधर:- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय-ऑटोनॉमस कालेज, जालंधर के पोस्ट ग्रैजयूएट डिपार्टमैंट आफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनीस्टे्रेशन तथा पंजाब नैशनल बैंक के संयुक्त प्रयास से माई विजन-क्रप्शन फ्री इंडिया विषय पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पंजाब नैशनल बैंक के डिप्टी सर्कल हैड ए. जी. कौशल, पी.एन.बी. के.एम.वी. ब्रांच के हैड रामलाल बसन एवं लोन आफीसर तनवीर कौर का स्वागत किया और कहा कि के.एम.वी. समय-समय पर विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए कई रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। उसी कड़ी में यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञान एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विषय से सबंधित अपने विचार पेश किए। इस प्रतियोगिता में दिलप्रीत कौर ने पहला, दीपिका ने दूसरा तथा मीनाक्षी ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर व नेहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वोत्तम पेशकारी वाले विद्यार्थी को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। कालेज प्राचार्य ने कामर्स विभाग एवं विजेताओं को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar