(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डिप्स नूरमहल तथा सूरानुस्सी के एथलैटिक मीट में 4 स्वर्ण,7 रजत तथा 1 कांस्य पदक






बरिन्द्र, गगनदजीप तथा रविन्द्रपाल को राज्य स्तरीय एथलैटिक मीट के लिए चयनित

जालंधर : डिप्स नूरमहल तथा सूरानुस्सी के विद्यार्थियों न पी.एस.ई.बी एथलैटिक मीट में 4 स्वर्ण,7 रजत तथा 1 कंस्य पदक जीत कर अपनी जीत का लोहा मनावाय। 31 अक्तूबर से 2 नवबर तक चले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड जि़ला स्तरीय एथलैटिक मीट का आयोजन स्पोट्र्स स्कूल कालेज जालंधर में किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न आयुवर्ग की खेलों में भाग लेकर अपने खेल कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत किया । इस प्रतियोगिता में डिप्स नूरमहल के विद्यार्थी बरिंगदर ने अंडर 19 लडक़ों की 100 तथा 200 मीटर में भाग लेकर अपने अप्रतीम प्रदर्शन से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गगनदीप सिंह ने अंडर 17 लडक़ों की डिस्कस थ्रो में स्वर्ण तथा रविंद्रपाल ने अंडर 14 के शॉटपुट में स्वर्ण व डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। इस दौरान मनवीर ने अंडर 17 डिस्कस थ्रो में रजत तथा परमपाल सिंह ने अंडर 17 100 तथा 200 मीटर में रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी के साथ डिप्स सूरानुस्सी के करनजोत सिंह ने अंडर 14 शॉटपुट , अंगद ने 400 मीटर में तथा अंकित ने हाई जम्प में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस दौरान लड़कियों में श्रुति ने जैवलिन थ्रो में कास्य पदक प्राप्त किया। इस दौरान स्वर्ण पदक विजेता तीन खिलाडिय़ों बरिन्द्र, गगनदजीप तथा रविन्द्रपाल को राज्य स्तरीय एथलैटिक मीट के लिए चयनित किया गया। विजेता विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह, एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा , प्रिंसीपल उषा परमार तथा प्रिंसीपल बेला कपूर ने बधाई दी तथा आगामी खेलों में पुन: स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।  

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar